स्लीमनाबाद: पड़वार में आपसी विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के पड़वार गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने पर स्लीमनाबाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किया है।