धोरैया: मलियाचक गांव में जर्जर विद्युत तार बदलने को लेकर ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास किया प्रदर्शन #jansamasya
Dhuraiya, Banka | May 16, 2025 करहरिया पंचायत के मलियाचक गांव में अक्सर जर्जर विद्युत तार के गल कर टूट जाने के कारण ग्रामीणों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में पेयजल सहित अन्य तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार समस्या को झेल रहे ग्रामीणों ने आखिरकार शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर के समीप प्रदर्शन किया.