धोरैया: धोरैया अंचल कार्यालय में दो राजस्व कर्मचारियों को 10-10 पंचायतों का प्रभार सौंपा गया, सीओ ने किया आवंटन
Dhuraiya, Banka | May 16, 2025 अंचल कार्यालय में पदस्थापित कुछ कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश में जाने के कारण धोरैया में दो कर्मचारियों पर दस दस पंचायत की जवाबदेही सौंपी गई है.शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे प्रभारी सीओ काजल कुमारी ने बताया कि पत्र निर्गत कर संजय कुमार चौधरी को 10 पंचायत तथा शंभू टुडू को 10 पंचायत आवंटित कर दिया गया है.