धोरैया: प्रखंड के 9 पंचायतों में डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा शिविर का आयोजन, बीडीओ ने लिया जायजा
Dhuraiya, Banka | May 17, 2025 डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा शिविर का आयोजन शनिवार को दिन के करीब 11 बजे से प्रखंड के 9 पंचायत में किया गया. इनमें प्रखंड के बटसार, मकैता बबूरा, काठबनगांव बीरबलपुर, गचिया बसबिट्टा, सिज्झत बलियास, करहरिया, ताहिरपुर गौरा कुर्मा तथा घसिया शामिल हैं. सेवा शिविर का अधिसूचित बीडीओ अरविंद कुमार ने भी जायजा लिया. इस दौरान दो जगह पर शिविर प्रभारी अनुपस्थित पाई गई.