टीकमगढ़: टीकमगढ़ के समीप सड़क हादसे में 3 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
टीकमगढ़ के पास तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए।बताया गया कि तीन लोग बाइक से मऊरानीपुर से टीकमगढ़ की ओर आ रहे थे,रास्ते में टीकमगढ़ के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार तीनों बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए।तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।