टीकमगढ़: प्रतापपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ 4 लोगों ने की मारपीट घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी।
दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके के ग्राम प्रतापपुरा में एक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके बाद घायल थाने पहुंचा पुलिस द्वारा घायल को जिला अस्पताल एमएलसी के लिए भेजा गया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।