टीकमगढ़: अजान तिगैला के पास सड़क हादसे में घायल हुआ एक बालक, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
अजान तिगैला के पास सड़क हादसे में एक बालक घायल हों गया।बताया गया कि बालक अपने माता पिता के साथ बाइक से अपने गाव से अंजनी माता मंदिर की ओर जा रहा था,रास्ते में अजान तिगैला के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार बालक बाइक से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।घायल बालक का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।