अन्ता: रावल युवा मोर्चा की बैठक में प्रवीण रावल को अंता तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया
Antah, Baran | Jan 12, 2025 युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम रावल ने रविवार शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि रावल युवा मोर्चा की बैठक श्री रघुनाथ जी महाराज राव मीणा समाज के मंदिर अंता पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से रावल युवा मोर्चा तहसील अंता के अध्यक्ष पद के लिए चर्चा हुई। इस पर सर्वसहमति से प्रवीण रावल नागदा को अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति जताई।