अन्ता: राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन को लेकर धाकड़ खेड़ी सहित एक दर्जन विद्यालयों में शिक्षकों से किया गया संपर्क
Antah, Baran | Jan 11, 2025 राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का होने वाले दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 17 व 18 जनवरी को श्रीगंगानगर में आयोजित किया जाएगा। इसमें बारां जिले से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए अंता ब्लाक में विद्यालयों में शिक्षकों से संपर्क किया गया। इस दौरान अंता ब्लाक के धाकड़ खेड़ी सहित एक दर्जन विद्यालय में शिक्षको से संपर्क किया गया।