अन्ता: भोज्याखेडी में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई गई
Antah, Baran | Jan 11, 2025 ग्राम भोज्याखेडी में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता जीतू नागर ने शनिवार शाम 8 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि अयोध्या में रामलला भगवान की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ के उपलक्ष पर हनुमान मंदिर भोज्याखेडी पर सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, सामूहिक दीपदान कर प्रसाद वितरण किया गया।