अन्ता: नगर पालिका अंता में 26 जनवरी 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह के भव्य आयोजन के संबंध में हुई बैठक
Antah, Baran | Jan 10, 2025 नगर पालिका अंता में गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2025 के भव्य आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन बनवारी लाल बेरवा उपखंड अधिकारी अंता की अध्यक्षता में किया गया। सभी ने गणतंत्र दिवस मनाने के संबंध में अपने विचार एवं परामर्श दिए। मुख्य समारोह गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2025 को प्रातः 9 बजे सरदार वल्लभभाई स्टेडियम अंता में किया जाएगा।