अन्ता: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अंता खंड का निकला भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
Antah, Baran | Jan 12, 2025 देश के युवा हृदय सम्राट तथा हिन्दू धर्म की विश्व में विजय पताका फहराने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अंता कस्बे में भव्य पथसंचलन निकाला। अंता खंड कार्यवाहक देवकीनंदन नागर ने रविवार शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि इसका जगह जगह दुकानदारो एवं आम जनों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।