पुपरी: नगर परिषद ने पुपरी शहर को जाम व अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए चलाया विशेष अभियान
एसडीओ के निर्देश पर पुपरी शहर को जाम एवं अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल के नेतृत्व में शनिवार की शाम 5 बजे द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस मौके पर पुपरी शहर के मधुवनी बस स्टैंड, कर्पूरी चौक, टावर चौक आदि स्थानों से अतिक्रमण को हटाकर हिदायत दी गई।