कुटुंबा: पीएम श्री मध्य विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन, 'पढ़ेंगे, बढ़ेंगे व सीखेंगे' थीम पर अभिभावकों के साथ चर्चा
कुटुंबा के पीएम श्री मध्य विद्यालय में शनिवार को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने की। गोष्ठी में प्रधानाध्यापक ने थीम पढ़ेंगे, बढ़ेंगे एवं सीखेंगे पर अभिभावकों के साथ चर्चा की। उन्होंने अभिभावकों को जानकारी दी कि बच्चों को इस वर्ष की पाठ्यपुस्तक, अभ्यास पुस्तिका, डायरी आदि उपलब्ध कराई गयी।