कुटुंबा: तीसरी बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष चुने गए सत्यनारायण शर्मा, चुनाव में वरीय राजद नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कुटुंबा प्रखंड राजद अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को कार्यालय पर चुनाव संपन्न हुआ। वरीय राजद नेता नंदकुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में चुनाव का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में सभी लोगों ने सर्वसम्मति से पुनः तीसरी बार सत्यनारायण शर्मा को अध्यक्ष चुन लिया। राजद नेता नंदकुमार सिंह यादव ने कहा कि श्री शर्मा का दो कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा था।