सुनेल: उन्हेल में रोशनबाड़ी बांध का पानी भरने से खेतों का मार्ग हुआ अवरुद्ध,किसान परेशान
उन्हेल कस्बे के पास स्थित नाले में रोशनबाड़ी बांध का पानी भर जाने से कई किसानों के खेतों पर जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है।गांव के पास स्थित नाले से होकर उनके खेतों का रास्ता गुजरता है लेकिन इस वर्ष रोशनबाड़ी बांध पानी से भर गया है। बांध का पानी इस नाले में भी पूरी तरह से भर गया है। नाले में पानी भर जाने से खेतों पर जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है।