सुनेल: कस्बे में विशेषज्ञ की टीम ने करीब दो दर्जन बंदरों को पकड़ा,बंदरों के आतंक से मिलेगी निजात
Sunel, Jhalawar | Jul 31, 2024 बुधवार को सुनेल कस्बे में जयपुर से आई विशेषज्ञ टीम ने करीब दो दर्जन बंदरों को पकड़कर पिंजरों में बंद कर लिया है। जिससे लोगों को बंदरों के आतंक से निजात मिलेगी। सरपंच प्रतिनिधि कमल जयपुर ने बताया है कि पिछले कई महीनों से सुनेल कस्बे में बंदरों ने आतंक मचा रखा है।बंदरों ने कई लोगों को हमला कर घायल कर दिया है। अगले तीन-चार दिनों तक यह टीम बंदरो को पकड़ेगी।