सुनेल: रोशनबाड़ी बांध में पानी की आवक से बांध का जलस्तर 354 मीटर पहुंचा, जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने दी जानकारी
Sunel, Jhalawar | Jul 28, 2024 सुनेल क्षेत्र के रोशनबाड़ी बांध रविवार को पानी की जोरदार आवक दर्ज हुई है,जिससे बांध मात्र एक मीटर खाली रह गया है। जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता राम अवतार ने बताया है कि बांध के केचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश हो रही है। रविवार को बांध में 1.35 मीटर पानी की आवक दर्ज हुई है,जिससे बांध का जलस्तर 354 मीटर पर पहुंच गया है।बांध अब सिर्फ एक मीटर खाली है।