सुनेल: उन्हेल कस्बे में एक मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, मकान सहित बिजली के उपकरण हुए क्षतिग्रस्त
Sunel, Jhalawar | Jul 27, 2024 उन्हेल में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई,जिससे मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।पीड़ित सगीर खान बताया है कि आकाशीय बिजलियों की कड़कड़हाट के साथ तेज बारिश हो रही थी।उसी दौरान उसके मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई।जिससे मकान की एक दीवार व छज्जा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।वही मकान के अंदर रखे टीवी,पंखे,कूलर आदि क्षतिग्रस्त हो गए।