सुनेल: उन्हेल में करंट की चपेट में आने से वृद्धा हुई घायल,जिला अस्पताल रेफर
Sunel, Jhalawar | Jul 30, 2024 उन्हेल में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।70 वर्षीय रामकन्या बाई अपने घर पर पीने का पानी भरने के लिए मोटर चालू कर रही थी।उसी दौरान पैर फिसलने से वो बिजली के तारों पर गिर गई।जिससे वो करंट की चपेट में आ गई।वृद्धा को सुनेल से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है।