सुनेल: कस्बे में बंदर के हमले से दो दिन 3 जने घायल, कस्बे में दहशत का माहौल
Sunel, Jhalawar | Jul 26, 2024 सुनेल कस्बे में दो दिनों में एक बंदर ने हमला कर 3 जनों को घायल कर दिया।जिससे कस्बेवासियों में दहशत का माहौल है।शुक्रवार को ग्राम पंचायत के दो कर्मचारी इरशाद व राहुल बिजली की लाइन ठीक कर रहे थे,उसी दौरान बंदर ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया है,दोनों का अस्पताल में उपचार करवाया गया है। कल भी कस्बे की एक महिला को बंदर ने हमला कर घायल कर दिया है।