हल्द्वानी नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के तहत बड़े पैमाने पर कूड़ा उत्पन्न करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नियमों के अनुसार ऐसे संस्थानों को अपने गीले कूड़े का निस्तारण और कंपोस्टिंग की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजकर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि कूड़े को चार श्रेणियों में अलग करें, खुले में कूड़ा न फेंकें और केवल निर्धारित स्थानों पर ही कचरे का निस्तारण करें।
#Haldwani #HaldwaniNews #NagarNigam #SolidWasteManagement #WasteManagement #CleanHaldwani #SwachhBharat #Environment #GarbageManagement #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #MunicipalCorporation #CleanCity #Reels #YouTubeShorts
Haldwani, Nainital | Jul 17, 2026