हल्द्वानी में चोरगलिया रोड रेलवे फाटक को गोला पुल से जोड़ने वाले लिंक मार्ग की मरम्मत का कार्य जारी है, लेकिन गोला नदी में बनाई जा रही सुरक्षा दीवार अभी तक पूरी नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग को बाढ़ सुरक्षा कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एप्रोच मार्ग के शेष कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है और तब तक आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। वहीं गोला पुल पर आत्मघाती घटनाओं को रोकने के लिए पुल पर सेफ्टी नेट या अन्य सुरक्षा व्यवस्था की संभावनाओं का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
#Haldwani #GolaBridge #HaldwaniNews #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #DMNainital #PWD #RoadSafety #FloodProtection #Infrastructure #PublicSafety #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #GolaRiver #Development #Reels
Haldwani, Nainital | Jul 17, 2026