नौगढ़: नौगढ़ में मारपीट का वीडियो वायरल, खोवा कारोबारियों पर लगाया गया मारपीट का आरोप
नौगढ़। क्षेत्र में मारपीट की घटना का वीडियो रविवार दोपहर करीब 1 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले लोगों को खोवा कारोबारी बताया जा रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है।