देवघर: सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
देवघर सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर ऑटो चालक ने गुरुवार को बाइक चालक को टक्कर मार दी ।जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में जून पोखर मोहल्ला निवासी घायल फिरोज खान ने बताया कि वह बजरंगी चौक स्थित अपना दुकान जा रहा था ।उसी क्रम में तीव्र गति से असंतुलित ऑटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।