मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (संबल) योजना के तहत 57 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल प्रदान करने हेतु आवेदन स्वीकृत
प्रेस विज्ञप्ति 519, दिनांक 04.07.2026
किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 'मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना' (संबल योजना) के तहत जिले के पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार कर उन्हें स्वीकृति प्रदान करना था।
बैठक के दौरान सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा समिति के समक्ष कुल 57 आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें जाँचोपरांत सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी गई। प्रखंडवार स्वीकृत आवेदनों के विवरण के अनुसार, इसमें किशनगंज प्रखंड के 19, कोचाधामन के 11, दिघलबैंक के 11, ठाकुरगंज के 6, पोठिया के 5, बहादुरगंज के 4 और टेढ़ागाछ प्रखंड के 1 लाभार्थी शामिल है।
अनिवार्य मानदंडों के तहत लाभार्थी का बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना, परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 2 लाख रुपये होना, आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना तथा न्यूनतम 40 प्रतिशत की चलंत दिव्यांगता का होना शामिल है। इसके अतिरिक्त, यह भी सुनिश्चित किया गया है कि चयनित लाभार्थी को विगत 5 वर्षों में बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का लाभ न दिया गया हो।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सिविल सर्जन, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, और सचिव (रेडक्रॉस) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनके आवागमन को सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। #viralreels #viralreelschallenge #venezuela #viralpost #vlog #newyork #naturelovers