सिहोरा: गोसलपुर में भक्ति भाव से निकला जवारा जुलूस, कलशधारी महिलाओं का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
नवरात्रि के पावन पर्व पर गोसलपुर नगर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना के प्रतीक पवित्र जवारा जुलूस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के मुख्य मार्ग से निकले इस जुलूस में सिर पर कलश धारण किये हुए महिलाओं की लंबी कतार आकर्षण का केंद्र रही।