हुसैनगंज: प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे प्रखण्ड अध्यक्ष मोहमद अल्लाउद्दीन की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान दर्जनों नेता उपस्थित थे।