हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय के लर्निंग सेंटर में खेल और कंप्यूटर शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
हुसैनगंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित लर्निंग सेंटर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार 26 से 28 दिसम्बर तक चलने वाले तीन दिवसीय खेल व कंप्यूटर शिक्षकों का प्रशिक्षण गुरुवार की संध्या 4 बजे बीआरपी एमपी वर्मा द्वारा दिप प्रज्वलित कर शुरू कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, विवेक राम समेत आदि शिक्षक उपस्थित थे।