हुसैनगंज: करनहु पंचायत में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की तैयारी का जायजा लेने डीएम और एसपी पहुंचे
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के मचकना पंचायत के करहनु पंचायत सरकार भवन पर 7 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे डीएम मुकुल कुमार गुप्ता एसपी अमितेश कुमार ने तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान डीसीएलआर शाहबाज़ खान,डीडीसी मुकेश कुमार,एसडीएम सुनील कुमार, डीएसओ सिमा कुमारी समेत दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।