हुसैनगंज: खरसंडा गांव से 7 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गया गिरफ्तार
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खरसंडा गांव में गुप्त सूचना पर गुरुवार की देर शाम 7 :30 बजे डायल 112 की पुलिस टीम ने छापेमारी कर सात लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर शुक्रवार को सिवान जेल भेज दिया है। इस संबध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान खरसंडा गांव निवासी चंदेश्वर राम के रूप में हुई है।