हुसैनगंज: फलदूधिया गांव में धारदार हथियार से हमला कर की गई अधेड़ की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फलदूधिया गांव में बीती रात 10:00 बजे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी है। मृतक अधेड़ व्यक्ति की पहचान फलदूधिया गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। सूचना के बाद हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।