देवबंद: बिजली कटौती पर ग्रामीणों का हंगामा, कार्तिकेय राणा और सीओ अमित सिंह में सड़क पर हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
देवबंद में बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र में ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार देर रात सड़क पर उतर आया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. राजेंद्र सिंह राणा के बेटे कार्तिकेय राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।