छोटीसादड़ी: मलावदा में तीन वर्षों से बंद रास्ता खुला, प्रशासन ने दलित किसान को दिलाया न्याय
उपखंड न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने तीन वर्षों से बंद पड़े रास्ते को भारी पुलिस जाब्ते के बीच सोमवार सुबह 12 खुलवाकर दलित किसान जगन्नाथ जटिया को उसका अधिकार दिलाया।यह मामला मलावदा गांव के पटवार हल्का गोमाना में आराजी संख्या 320 और 342 के बीच स्थित रास्ते का था, जिसके बंद होने के कारण किसान अपनी जमीन पर खेती नहीं कर पा रहा था।