रेलवे परियोजना के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार शाम को क्षेत्रीय विधायक श्री चंद कृपलानी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की। किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर विधायक के सामने विस्तार से चर्चा की।