छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में रेलवे भूमि मुआवजे को लेकर किसानों ने किया विरोध-प्रदर्शन, रेलवे लाइन का काम रोका, उचित मुआवजा की मांग
उचित मुआवजा नही मिलने को लेकर रेलवे विभाग के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित किसानों ने अपनी जमीन के अधिग्रहण पर उचित मुआवजा न मिलने के कारण रेलवे के निर्माण कार्य को रोक दिया। बड़ी संख्या में किसान निर्माण स्थल पर धरना देकर बैठ गए और रेलवे निर्माण कार्य के पास अपने ट्रैक्टर खड़े कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।