छोटीसादड़ी: गीता टावर नीमच रोड पर महावीर इंटरनेशनल ने नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच में 109 रोगियों की जांच की, 42 ऑपरेशन के लिए चयनित
महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान व समाज सेवी दाउदी भाई बोहरा व परिवार द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण व दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन छोटीसादड़ी विजन सेंटर केंद्र गीता टावर नीमच रोड पर आयोजित किया गया । महावीर इंटरनेशनल के सचिव लोकेश जायसवाल ने बताया कि 107 रोगियों की जांच हुई वह 42 रोगियों का चयन किया गया।