छोटीसादड़ी: रामदेवजी गांव में आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 केवी लाइन का तार टूटकर बालक पर गिरा, बालक गंभीर घायल, ग्रामीणों में रोष
स्वरूपगंज पंचायत के रामदेवजी गांव में घर के बाहर खेल रहे बालक कन्हैयालाल पुत्र वृद्धि चंद भील पर 11 केवी लाइन का तार टूटकर गिर गया। घटना के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय निवासी मिट्ठू लाल जणवा और घायल बच्चे के पिता ने उसे तुरंत जयचंद मोहिल चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, बच्चे को उदयपुर रेफर कर दिया गया।