जमुई: जमुई पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने तेजस्वी पर हमला किया, कहा- दो बार उप मुख्यमंत्री बने, विदेश टूर
Jamui, Jamui | Dec 26, 2024 जमुई पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने गुरूवार की दोपहर 4 बजे तेजस्वी पर किया हमला कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आशीर्वाद से बिहार विधान सभा विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दो-दो बार बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री बने। लेकिन जब विपक्ष में बैठते हैं तो जनता का मुद्दा न उठाकर वह विदेश टूर पर चले जाते हैं।