जमुई: दैरमा गांव में महिला ने गढ़ी थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस का ट्रैक्टर ले जाने का वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Dec 26, 2024 अवैध बालू का कारोबार करने के आरोप में खाली ट्रैक्टर को घर के पास से थाना लेकर जाने का विरोध करने और महिला के साथ गढ़ी थाना की पुलिस द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की देर शाम करीब 7:30 बजे की बताई जाती है। खाली ट्रैक्टर को लेकर जाते एक वीडियो गुरुवार की सुबह 7:00 बजे सामने आई है। थाना प्रभारी ने आरोप को गलत बताया है।