जमुई: मननपुर रेलवे स्टेशन के पास पटना धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक घायल, रेल पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 26, 2024 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के मननपुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया।जिसे रेल पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।