जमुई: अड़सार सहित विभिन्न पंचायतों में 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन, कई विभागों ने लगाया स्टॉल
Jamui, Jamui | Dec 26, 2024 ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर DM अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को दिन के 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक अड़सार सहित जमुई के विभिन्न पंचायतों में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और समस्याओं को भी सुनते हुए आवेदन लिया गया।