बहादुरपुर: बहादुरपुर में दशहरे पर रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब
बहादुरपुर में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दशहरे के अवसर पर रावण दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस आयोजन को देखने के लिए बहादुरपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रावण दहन के साथ ही दशहरे का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।