भिवानी: भगत सिंह चौक पर वेटरन संगठन भिवानी ने बैठक कर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
भगत सिंह चौक पर वेटरन संगठन भिवानी की एक बैठक जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान वेटरन संगठन भिवानी के पदाधिकारियों ने अपने रोजगार की मांग उठा रहे भावी सैनिकों को हिरासत में लिए जाने पर कड़ा विरोध जताया तथा स्पष्ट चेतावनी दी कि पूर्व सैनिक सरकार की इस कार्यवाही को कतई बर्दाश्त नहीं होगी।