भिवानी: थाना सिविल लाइन पुलिस ने बीर सिंह पार्क के सामने सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
थाना सिविल लाइन भिवानी के सहायक उप निरीक्षक रामदिया ने पुराना बस स्टैंड पर स्थित बीर सिंह पार्क के सामने से एक व्यक्ति को सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ओमप्रकाश पुत्र विजय निवासी पुराना बस स्टैंड भिवानी के रूप में हुई है।जांच इकाई के द्वारा आरोपी से सट्टा पर्ची व 7,560/- रुपए बरामद किए गए हैं।