भिवानी: भिवानी के तोशाम बाईपास पर क्षेत्रवासियों ने लगाया जाम,3 दिन पहले डूबे लड़के की डेड बॉडी नहीं मिलने से नाराज क्षेत्रवासी
इस मामले में लड़के के पिता सतबीर ने बताया कि रविवार को उनके लड़के को 2,3 लड़कों ने धक्का दे दिया था जिससे उनका लड़का नहर में डूब गया।जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा इस मामले में उन्होंने पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द उनके लड़के को ढूंढा जाए।NDRF की टीम नहर में काफी दूर तक डूबे किशोर की तलाश कर रही है। करीब 10 किलोमीटर तक किशोर को सर्च किया जा चुका है।