भिवानी: भिवानी हांसी गेट पर ज़िला कार्यालय में आप जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण ने की पत्रकार वार्ता
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आप जिला अध्यक्ष गीता श्योाराण लाखलाण ने कहा कि हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा स्वीकृत पद खाली पड़े हैं, जिन पर हरियाणा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 71 हजार पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42 हजार और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29 हजार पद खाली पड़े हैं।