भिवानी: जिले के नागरिक किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत करें शिकायत: डीसी नरेश नरवाल
डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि जिले के नागरिक साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करें। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही बचाव का साधन है। आधुनिकता के बढ़ते चलन के साथ-साथ साइबर क्राइम भी बढ़ाता ही जा रहा है।सावधानी व सतर्कता से ही बचाव हो सकता है।