भिवानी: लघु सचिवालय में रोहतक मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने जिला प्रशासन के साथ जन कल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन की समीक्षा
रोहतक मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में जिला प्रशासन के साथ कानून व्यवस्था, सरकार द्वारा शुरू की गई जनहितैषी नीतियों व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में डीसी ने जिला में जन कल्याणकारी योजनाओं और SP ने आयुक्त श्री वर्मा को जिला में कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी।