कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 20 अगस्त को होगी ई-लॉटरी
कृषकों का पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयन, कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 01 बजे आयोजित होगी ई-लॉटरी
हमीरपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले कृषकों के चयन हेतु 20 अगस्त 2026 को ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी।
संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण), कृषि भवन लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम), प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक एवं किसान ड्रोन सहित विभिन्न कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान दिए जाने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
इन योजनाओं के अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर निर्धारित अवधि में ऑनलाइन बुकिंग कराने वा�